Tribute : पीएम मोदी ने गुरुदेव टैगोर की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
PM Modi paid tribute to Gurudev Tagore on his birth anniversary
भारत
चेतना मंच
09 May 2023 04:38 PM
Tribute : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित विश्व कवि रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
वर्ष 1861 में पश्चिम बंगाल में जन्मे गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर को याद करते हुए मोदी ने ट्वीट कर कहा कि गुरुदेव टैगोर की जयंती पर उन्हें मेरी श्रद्धांजलि। कला से लेकर संगीत तक और शिक्षा से लेकर साहित्य तक, उन्होंने कई क्षेत्रों में एक अमिट छाप छोड़ी है।
गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर को साल 1913 में मिला नोबल पुरस्कार
मोदी ने कहा कि हम समृद्ध, प्रगतिशील और प्रबुद्ध भारत के लिए गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर को उनके दृष्टिकोण को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। टैगोर नाटककार, दार्शनिक और कवि थे। उन्हें 1913 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।