Tripura Assembly Election : त्रिपुरा विस चुनाव में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगी केंद्रीय बलों की कुल 400 टुकड़ियां
A total of 400 pieces of central forces will take care of security in Tripura assembly elections
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:30 AM
अगरतला। त्रिपुरा में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष विधानसभा चुनाव कराने के लिए केंद्रीय बलों की कुल 400 टुकड़ियों को राज्य में तैनात किया जाएगा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य की 60 विधानसभा सीटों के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा।
सहायक महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) ज्योतिष्मान दास चौधरी ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की करीब 200 टुकड़ियां फरवरी के पहले सप्ताह तक इलाके में गश्त और फ्लैग मार्च के अलावा उग्रवाद रोधी अभियानों के लिए यहां पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए केंद्रीय बलों की कुल 400 टुकड़ियां तैनात की जाएंगी। राज्य के सुरक्षाकर्मियों और भारत-बांग्लादेश सीमा की रक्षा करने वाले बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) जवानों के अलावा यह अतिरिक्त तैनाती की जाएगी।उन्होंने बताया कि 3,328 मतदान केंद्रों में से 1,100 की पहचान संवेदनशील और 28 की पहचान चुनौतीपूर्ण केंद्रों के तौर पर की गई है।
चौधरी ने बताया कि वाहन जांच के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभी तक करीब 11,000 वाहनों की जांच की जा चुकी है। पिछले कुछ हफ्तों में सुरक्षा बलों ने 5.89 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने हथियार भी बरामद किए हैं। निर्वाचन आयोग ने पहले ही पूर्वोत्तर राज्य में मतदान संबंधी हिंसा को बिल्कुल बर्दाश्त न करने की नीति अपनाई है। त्रिपुरा में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में केंद्रीय बलों की 300 टुकड़ियां तैनात की गई थीं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।