Tripura News : अगरतला/नोएडा । गौतमबुद्घनगर के सांसद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के त्रिपुरा राज्य के प्रभारी डा. महेश शर्मा ने पदाधिकारियों संग बैठक कर विधानसभा चुनाव की रणनीति तय की।
Tripura News :
त्रिपुरा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्जी, प्रदेश प्रभारी डा. महेश शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री फनेन्द्र नाथ ने सभी जिला अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक कर घर-घर भाजपा अभियान की योजना रचना तैयार कर अभियान की शुरूआत की।
इस दौरान त्रिपुरा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य, चुनाव प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा के साथ सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक कर आगामी कार्यक्रम की योजना रचना तैयार की।