Tripura News : विधानसभा चुनाव को लेकर प्रभारी ने की बैठक
In-charge held a meeting regarding assembly elections
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:46 AM
Tripura News : अगरतला/ नोएडा। त्रिपुरा प्रवास के दौरे पर अंतिम दिन गौतमबुद्धनगर के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा भाजपा के त्रिपुरा राज्य के प्रभारी डा0 महेश शर्मा ने त्रिपुरा राज्य में आगामी फरवरी माह में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में पार्टी कार्यालय पर प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की व आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की।
Tripura News :
इस बैठक के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी व प्रदेश सरकार में मंत्री रामपद जमातिया तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।