Tripura News : त्रिपुरा प्रभारी ने सांगठनिक रणनीति पर की चर्चा
Dr Mahesh Sharma in Tripura
भारत
चेतना मंच
15 Oct 2022 05:25 PM
Tripura News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद व त्रिपुरा के प्रभारी डा. महेश शर्मा ने उनाकोटी जिले के आगामी वर्ष 2023 फरवरी में होने वाले चुनाव के दृष्टिगत भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ विधानसभा चुनावों के संबंध में बैठक कर सांगठनिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
Tripura News :
भारतीय जनता पार्टी उनाकोटी आफिस कलिशाहर में नये पार्टी कार्यालय का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री त्रिपुरा श्री मानिक शाहा, प्रदेश अध्यक्ष, राजीब भट्टाचार्य तथा प्रभारी डा. महेश शर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया।
इस बैठक में मुख्यमंत्री प्रो. मानिक सााहा, प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्जी, महामंत्री संगठन फाणिंद्रनाथ शर्मा, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद बिपलाब, केंद्रीय राज्य मंत्री सुश्री प्रतिमा भौमिक, मंत्री रतनलाल नाथ, मंत्री राम प्रसाद पाल, मंत्री सुशांत चौधरी और मेयर दीपक मजूमदार भी उपस्थित रहे।