Tripura Political News : भाजपा सरकार में ही त्रिपुरा का विकास संभव : डा. महेश शर्मा
Development of Tripura is possible only under BJP government : Dr. Mahesh Sharma
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 04:38 PM
Tripura Political News :अगरतला । गौतमबुद्घनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं त्रिपुरा प्रदेश प्रभारी डा. महेश शर्मा ने त्रिपुरा में होने वाले चुनाव में पार्टी की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। अगरतला पहुंचे डा. महेश शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
त्रिपुरा प्रभारी डा. महेश शर्मा ने अगरतला स्थित पार्टी कार्यालय पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मानिक शाहा, प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी व संगठन महामंत्री फनेन्द्रनाथ के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश कई क्षेत्रों में शिखर पर पहुंच चुका है। भारत तेजी से बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रही है। पूर्व की सरकारों ने जिन राज्यों की अनदेखी की थी अब उन राज्यों में विकास को लेकर कई योजनाएं प्रधानमंत्री के निर्देश पर चलाई जा रही हैं।
Tripura Political News :
सूर्यमणिनगर मंडल के अंतर्गत 26 नंबर बूथ कार्यालय पर क्षेत्र के विधायक व त्रिपुरा सरकार में मंत्री राम प्रसाद पाल एवं बूथ के कार्यकर्ता साथियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बातÓ कार्यक्रम को सुना। उसके बाद सूर्यमणिनगर मंडल के अंतर्गत भगवान शिव की मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र के विधायक व त्रिपुरा सरकार में मंत्री राम प्रसाद पाल एवं कार्यकर्ता साथियों के साथ घर घर बीजेपी अभियान में शामिल हुआ।
सूर्यमणिनगर मंडल में आयोजित सुशासन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा मानिक साहा, उप मुख्यमंत्री जिश्नु देबबर्मा,क्षेत्र के माननीय विधायक व त्रिपुरा सरकार में मंत्री राम प्रसाद पाल,जिला अध्यक्ष अशिम भट्टाचार्जी उपस्थित रहे।