Tushar Murder Case से जनता में आक्रोश, आगजनी और हाईवे जाम किया
Tushar Murder Case
भारत
चेतना मंच
20 Mar 2023 08:31 PM
Tushar Murder Case : पटना के बिहटा क्षेत्र में हुए तुषार अपहरण-हत्याकांड को लेकर आज सुबह से बवाल काटा जा रहा है। आक्रोशित लोगों ने सोमवार की सुबह बिहटा-पटना मुख्य पथ और बिहटा-सरमेरा रोड को बाधित कर दिया है। हत्या से गुस्साए लोग हर तरफ आगजनी कर रहे हैं। आक्रोशित लोग अपराधी को सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
Tushar Murder Case
क्या है पूरा मामला
बीते कल बिहटा से अगवा 13 वर्षीय तुषार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। तुषार का शव बिहटा के ESIC Hospital के पीछे जली हुए अवस्था में मिला था। तुषार की लाश मिलने से परिजनों को बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन अचेत अवस्था में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में मातम का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तुषार के अपहरण के 1 घंटे बाद ही उसकी हत्या को अंजाम दे दिया गया था। शव की पहचान न हो सके, इसके लिए हत्या के बाद शव पर दरिंदगी से पेट्रोल छिड़क कर जला दिया गया था।
आपको बता दें कि बिहटा के श्रीरामपुर स्कूल के प्राचार्य राजकिशोर पंडित के इकलौते पुत्र 13 वर्षीय तुषार का अपहरण 16 मार्च को हुआ था। अपहरण के बाद 40 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गयी थी। अपहरणकर्ताओं ने दो बार फिरौती की रकम की मांग की थी। अपहरणकर्ताओं द्वारा तुषार के पिता के मोबाइल पर दो बार Threat वॉइस मैसेज भेज गया। मैसेज भेजने वाले ने फिरौती की मांग करते हुए कहा कि 40 लाख रुपये का प्रबंध करो वरना बेटे से हाथ से धो दोंगे। इसके बाद बीती शाम को तुषार का शव बरामद हुआ ।
अब तक की स्थिति
इधर, जब इस मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद STF और SIT की टीम मामले की जांच कर रही थी। STF और पटना SSP ने इस बात का खुलासा किया है कि इस मामले के मुख्य आरोपी मुकेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि तुषार का अपहरण परिवार के परिचित मुकेश कुमार द्वारा ही किया गया था। तुषार ने दो साल तक मुकेश के स्कूल में ही पढ़ाई की थी। आरोपी मुकेश के ऊपर 20 लाख रुपए का ऋण है ,जिसे चुकाने के लिए उसने अपहरण की साजिश रची थी ।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।