विज्ञापन
Twisha Death Case: मध्य प्रदेश महिला आयोग की टीम बुधवार को भोपाल सेंट्रल जेल पहुंची। टीम ने ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह से मुलाकात की।

Twisha Death Case: एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह न्यायिक हिरासत में हैं। मध्य प्रदेश महिला आयोग की टीम बुधवार को भोपाल सेंट्रल जेल पहुंची। टीम ने ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह से मुलाकात की।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेल में गिरिबाला सिंह 'द प्रेग्नेंट किंग' नामक पढ़ रही थीं। टीम को देखते ही उन्होंने किताब बंद कर दी। महिला आयोग की टीम से गिरिबाला ने किसी तरह की शिकायत नहीं की। उनका कहना था कि वह ठीक है और किसी तरह की परेशानी नहीं है।
महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव ने कहा कि आयोग को ऐसा कोई संकेत नहीं मिला कि उन्हें जेल में कोई विशेष सुविधा दी जा रही हो। आयोग की टीम ने महिला वार्ड, अस्पताल, रसोईघर, पुस्तकालय, आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर और ब्यूटी पार्लर का निरीक्षण किया।
कौन सी किताब पढ़ रही थीं गिरिबाला
'द प्रेग्नेंट किंग' के लेखक देवदत्त पटनायक है। वह हिंदू धर्म पर आधारित पुस्तकों के लेखक के तौर पर जाने जाते हैं।
'द प्रेग्नेंट किंग' 2008 में प्रकाशित हुई थी। यह कहानी युवानाश्व नाम के एक ऐसे राजा की है जिनकी कोई संतान नहीं थी और जो गलती से एक ऐसी दवा पी लेते हैं जो उनकी रानियों के लिए थी। उन्हें गर्व ठहर जाता है और वह पुत्र मांधाता को जन्म देते हैं।
दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सीबीआई को मिली
ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच कर रही सीबीआई को दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिल गई है। एजेंसी अब मेडिकल, डिजिटल और फोरेंसिक सबूतों का मिलान कर रही है।
पूरा मामला?
12 मई को ट्विशा शर्मा का शव घर में फांसी पर लटका मिला था। त्विषा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं और उनकी शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी। त्विषा के परिवार ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं।
14 मई को इस मामले में पुलिस ने ट्विशा की सास गिरिबाला और उनके बेटे समर्थक के खिलाफ एफआईआर की। 22 मई को राज्य सरकार ने केस की सीबीआई जांच के लिए केंद्र को पत्र लिखा।
मामले में फिलहाल सर्मथ और गिरिबाला जेल में बंद हैं।
विज्ञापन