विज्ञापन
गुरुवार को सीबीआई की टीम भोपाल स्थित बागमुगालिया में पूर्व जज गिरिबाला सिंह के आवास पर पहुंची, जहां अधिकारियों ने पूछताछ के साथ-साथ मौके पर मौजूद अहम सबूतों की गहन जांच शुरू की।

Twisha Sharma Case : अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की की संदिग्ध मौत मामले में जांच एजेंसी सीबीआई ने अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। गुरुवार को सीबीआई की टीम भोपाल स्थित बागमुगालिया में पूर्व जज गिरिबाला सिंह के आवास पर पहुंची, जहां अधिकारियों ने पूछताछ के साथ-साथ मौके पर मौजूद अहम सबूतों की गहन जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार, टीम ने घर में उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, दस्तावेज और अन्य संभावित साक्ष्यों को खंगालना शुरू किया है। साथ ही, मामले से जुड़े मुख्य आरोपी समर्थ सिंह से संबंधित डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों का भी मिलान किया जा रहा है। Twisha Sharma Case
इससे पहले इस हाई-प्रोफाइल मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका देते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। न्यायमूर्ति देवनारायण मिश्रा की एकलपीठ ने करीब पौने तीन घंटे की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे बाद में गुरुवार देर रात जारी किया गया। कोर्ट ने भोपाल की 10वीं अतिरिक्त सत्र अदालत द्वारा 15 मई 2026 को दिए गए अग्रिम जमानत आदेश को निरस्त करते हुए कहा कि ट्रायल कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों पर पर्याप्त गंभीरता से विचार नहीं किया।सुनवाई के दौरान CBI और राज्य सरकार की ओर से दलील दी गई कि मामला अभी शुरुआती जांच चरण में है और गिरिबाला सिंह से हिरासत में पूछताछ आवश्यक है। Twisha Sharma Case
हाई कोर्ट की सुनवाई के दौरान पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का हवाला दिया गया, जिसमें यह उल्लेख है कि मृतका के शरीर पर फांसी के निशानों के अलावा छह अतिरिक्त चोटों के निशान भी पाए गए थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ये चोटें शव को नीचे उतारने या अस्पताल ले जाने के दौरान नहीं लगीं। हालांकि, अदालत ने फिलहाल इन चोटों को लेकर किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार कर दिया है और इसे जांच का विषय बताया है। Twisha Sharma Case
इस मामले में मृतका के पति समर्थ सिंह पहले ही CBI की हिरासत में हैं और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान समर्थ ने घटना के दिन की अपनी टाइमलाइन साझा की है। उनके अनुसार, 12 मई की शाम ट्विशा पार्लर से घर लौटी थीं, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से भी होने का दावा किया गया है। समर्थ का कहना है कि इसके बाद दोनों ने कुछ समय साथ बिताया, पार्क में घूमने गए और फिर घर लौटकर खाना खाया। समर्थ सिंह ने यह भी दावा किया है कि प्रेग्नेंसी के बाद ट्विशा के व्यवहार में बदलाव आने लगा था। उनके मुताबिक, ट्विशा खुद को ग्लैमर इंडस्ट्री से गहराई से जुड़ा मानती थीं और घरेलू जीवन में सहज महसूस नहीं कर पा रही थीं। उन्होंने आगे कहा कि इसी कारण दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ, जिसमें अजमेर जाने और दिल्ली लौटने जैसे मुद्दों पर तनाव बढ़ गया था। Twisha Sharma Case
विज्ञापन