विज्ञापन
ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई के दरवाजे तक पहुंच गया है। बढ़ते विवाद, परिवार की लगातार उठती मांग और मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इसकी सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है।

Twisha Sharma Suicide Case : ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई के दरवाजे तक पहुंच गया है। बढ़ते विवाद, परिवार की लगातार उठती मांग और मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इसकी सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। इस फैसले के बाद अब पूरे केस की गहन पड़ताल होगी और उन सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे, जो अब तक रहस्य बने हुए हैं। मामले में नया मोड़ तब आया, जब ट्विशा शर्मा के परिवार की ओर से कोर्ट में पेश हुए अधिवक्ता आयुष तिवारी ने कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अदालत में दावा किया कि ट्विशा और उनकी सास गिरीबाला सिंह के बीच हुई कथित व्हाट्सएप चैट यह संकेत देती है कि विवाह के बाद ट्विशा लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थीं। वकील के अनुसार, चैट में ऐसे कई संदेश मौजूद हैं जो पीड़िता की परेशानियों और तनाव को उजागर करते हैं। Twisha Sharma Suicide Case
ट्विशा शर्मा का परिवार अब इस मामले में हर कानूनी विकल्प अपनाने की तैयारी कर रहा है। परिवार ने संकेत दिए हैं कि वे अदालत में शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग उठा सकते हैं, ताकि मौत के पीछे की असली वजह पूरी तरह साफ हो सके। इसके साथ ही परिवार की ओर से आरोपी पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत का विरोध करने की तैयारी भी की जा रही है। वहीं, ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत पर भी गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। अधिवक्ता आयुष तिवारी ने आरोप लगाया कि एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर राहत मिलना कई संदेह पैदा करता है। उनका कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम में प्रभाव और रसूख के इस्तेमाल की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। Twisha Sharma Suicide Case
मामले को लेकर ट्विशा शर्मा के परिवार ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में विशेष याचिका दायर की है। इस याचिका में निष्पक्ष जांच, दोबारा पोस्टमार्टम और आरोपी पक्ष को मिली राहत पर पुनर्विचार की मांग की गई है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले पर हाईकोर्ट में शनिवार को महत्वपूर्ण सुनवाई हो सकती है। अब सभी की निगाहें सीबीआई जांच और अदालत की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। Twisha Sharma Suicide Case
विज्ञापन