Greater Noida Crime News : ऑन लाइन ठगी करने वाले दो चीनी नागरिक गिरफ्तार
Two Chinese nationals arrested for cheating online
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:06 PM
Greater Noida Crime News : ग्रेटर नोएडा । स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) टीम व थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने दो चाइनीज नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी ऑनलाइन गूगल प्ले स्टोर पर ऐप अपलोड कर गूरो मीडिया ऐप के माध्यम से लोगों को प्रलोभन देकर ऑनलाइन विभिन्न बैंक खातों में रुपए डलवा कर धोखाधड़ी करते थे। इनके पास से बड़ी संख्या में विभिन्न कंपनियों के सिम, दो लैपटॉप, मोबाइल फोन, महत्वपूर्ण दस्तावेज, 30 हजार रूपये व विदेशी करेंसी बरामद हुई है।
Greater Noida Crime News :
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के पीआरओ पंकज कुमार ने बताया कि एसटीएफ की टीम व थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत फेंग चेंजिन व हुआंग को गिरफ्तार किया। इनके पास से 96 एक्टिवेट सिम, 70 अनएक्टिवेट सिम, दो लैपटॉप, एक टेब,4 मोबाइल फोन, गुरो मीडिया ऐप के 76 पंपलेट, दो पासपोर्ट, बैंक के एटीएम कार्ड, चेक बुक,30 हजार रुपये, 110 युआन चाइनीस करेंसी, 10 हजार रुपये कोरियन करेंसी, 5 हजार कंबोडिया रुपए आदि बरामद हुए। पीआरओ ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी लोगों को अपने झांसे में लेकर गूगल प्ले स्टोर पर ऐप अपलोड कर गूरो मीडिया ऐप के माध्यम से भारतीय नागरिकों को प्रलोभन देते थे। इसके पश्चात आरोपी लोगों से ऑनलाइन विभिन्न बैंक खातों में रुपए डलवा कर धन अर्जित करते थे। इस संबंध में पुलिस को कई शिकायतें प्राप्त हुई थी।