Punjab झपटमारी के दौरान स्कूटर से गिरने से बच्चे समेत दो की मौत
Noida News
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 05:33 PM
Punjab News : होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर में स्कूटर पर पीछे बैठी एक युवती से दो अज्ञात लूटेरों ने पर्स छीनने की कोशिश की जिस वजह से दो पहिया वाहन की एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। घटना में स्कूटर चला रही महिला का आठ साल बेटा और 21 साल की रिश्तेदार की मौत हो गई।
Punjab News
पुलिस ने बताया कि घटना यहां से 40 किलोमीटर दूर मियानी के पास की है तथा 40 वर्षीय महिला घटना में जख्मी हुई है जबकि उसका बेटा और रिश्तेदार ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गए।
टांडा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कुलवंत सिंह ने कहा कि महिला को टांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि स्कूटर पर युवती और बच्चा पीछे बैठे हुए थे तभी दो अज्ञात लुटेरों ने युवती से पर्स छीनने की कोशिश की जिस वजह से स्कूटर की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।
पुलिस के मुताबिक, स्कूटर सवार तीनों लोग गिर पड़े और महिला का बेटा तथा रिश्तेदार ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गई।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।