चार बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग में दो हत्यारे गिरफ्तार,ईटों से कुचलकर मारा था
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:12 AM
Ghaziabad News: गाज़ियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र बंथला चौक के शुकराना गेट के अंदर 1 नवंबर को अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृत व्यक्ति की पहचान अनिल राठौड़ के रूप में हुई थी। हत्या के मामले में पुलिस ने लोनी बंथला से दो अभियुक्त जीजा साले को गिरफ्तार कर लिया है। लोनी के एसीपी ने बताया कि इस मामले में तत्काल रूप से पुलिस ने कई टीमे गठित कर दी थी और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस और मैन्युअल प्रयासों के बाद दो अभियुक्त गिरफ्तार कर लिये गए । पुलिस पूछताछ के दौरान हत्यारों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया और खुलासा किया कि पीड़ित व्यक्ति को झांसा देकर बुलाया गया था और शराब पीने के दौरान वाद विवाद इतना बढा कि उन्होंने ईटों से कुचलकर उसे मार डाला । ईटों से कुचलकर मार देने की इस घटना में अनिल राठौड़ की प्रेमिका के पति सोनू के नाम से नाम रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । सोनू ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है ।
अभियुक्त जीजा साले को गिरफ्तार किया
इस मामले में एसीपी लोनी ने बताया कि अभियुक्त बलराज नंदगम थाना अंतर्गत निवासी है उसने अपने साले कुलदीप के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। सोनू नागर ने अनिल राठौड़ को बहाने से शराब के लिए बुलाया था। आरोप है कि सोनू की पत्नी अनिल राठौड़ के साथ रह रही थी और चार बच्चों की मां से अनिल राठौड़ का प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन सोनू उसको वापस ले गया था,और अनिल राठौड़ इससे बहुत नाराज था। इस घटनाक्रम में मुख्य अभियुक्त गाजियाबाद नंदग्राम निवासी बलराज और उसके साले कुलदीप ने यह कबूला कि उन्होंने पार्क में बैठकर शराब पी थी और किसी बात पर इतना विवाद बढ़ गया कि उन्होंने उसे ईटों से कुचल कर मार डाला ।
क्या था पूरा मामला.
गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के सिकरोनी गांव गेट के पास एक खाली प्लॉट में बुधवार सुबह एक युवक का शव पाया गया था जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी । शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई ,पुलिस के पहुंचने के बाद मृतक की पहचान अनिल राठौड़ के रूप में हुई थी। मृतक की शिनाख्त गौतमबुद्ध नगर निवासी अनिल राठौर (35) के रूप में की थी मृतक के चेहरे पर चोट के कई निशान पाए गए थे। प्रथम दृष्टया पुलिस ने रंजिश में झगड़े के बाद युवक की हत्या का अंदेशा जताया था। मृतक अनिल की मां ने प्रेमिका के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी थी और पुलिस टीम लगा दी थी। पुलिस ने मृतक के सर पर भारी चीज से वार कर हत्या करने का अंदेशा जताया था
मृतक अनिल की मां ने प्रेमिका के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी
गौतमबुद्ध नगर निवासी अनिल राठौर (35) वह मोहन नगर स्थित पानी सप्लाई की एक फैक्टरी में काम करता था पुलिस के अनुसार अनिल की 2013 में शादी हुई थी। एक साल बाद अनिल पत्नी से अलग रहने लगा था। इसके बाद उसका गौतमबुद्ध नगर निवासी चार बच्चों की मां से संबंध हो गए थे और अनिल अपनी प्रेमिका के संग और बच्चों को लेकर गाजियाबाद में किराये पर रहने लगा था। लेकिन बाद कुछ दिनों पूर्व महिला का पति महिला और बच्चों को अपने साथ ले गया था।
अनिल की मां ने पुलिस को बताया था कि मंगलवार की शाम उसने अनिल को फोन किया था उसने कहा था कि वह परी चौक पर था लेकिन वह देर रात तक जब घर नहीं आया तो घर वालों को चिंता हुई...अनिल ने कुछ देर में घर पहुंचने को कहा था... लेकिन अनिल देर रात तक घर नहीं पहुंचा। बुधवार सुबह उनका शव लोनी की बंथला चौकी क्षेत्र स्थित सिखरानी गेट के करीब 100 मीटर अंदर एक खाली प्लॉट पाया गया।
मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।