दो सगी बहनें इश्क़ में हुई अन्धी, अपने पूरे परिवार को मारने की रची साज़िश
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:38 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:38 PM
ग्रेटर नोएडा । दो सगी बहनों के सिर पर इश्क का भूत ऐसा चढ़ा कि अपने पूरे ही परिवार को जहर देकर मार डालने का प्रयास कर डाला ।वह तो गनीमत रही कि जहर का असर कम हुआ और इश्क की अंधी लड़कियों के पिता, चाचा और दादी की जान बच गई। मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र का है। इस थाना क्षेत्र के गांव जुनेदपुर में देवेंद्र कुमार का खुशहाल परिवार रहता है। देवेंद्र की दो जवान बेटी ज्योति व अर्चना है। यह दोनों गैर बिरादरी के युवकों अभिषेक और दीपक से मोहब्बत करती है। परिवार वाले उनके इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे इसकी के नशे में अंधी इन दोनों बेटियों ने अपने पूरे खानदान को खत्म करने की योजना बना ली।
कल शाम को परिवार के खाने में जहर मिलाकर खिला दिया जहर का असर होने में पूरा परिवार बेहोश हो गया। परिवार में युवतियों का पिता देवेंद्र व चाचा रविंद्र व आनंद तथा दादी परमाली शामिल थे।
सुबह परिजनों को होश आया तो उन्होंने पुलिस बुला ली पुलिस ने इस घिनौनी साजिश को अंजाम देने के आरोप में दोनों लड़कियों ज्योति वह अर्चना तथा उनके प्रेमी अभिषेक और दीपक को बंदी बना लिया दोनों ही युवक सिकंदराबाद थाने के भरोन गांव के रहने वाले हैं साथ ही पूरी साजिश में शामिल लड़कियों बीमा राजकुमारी को भी पकड़ा है।