Accident: भिवानी में सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत
Accident:
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 12:28 AM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 12:28 AM
Accident: भिवानी (हरियाणा)। जिले में बवानीखेड़ा कस्बे के हांसी-भिवानी मार्ग पर मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुए एक सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि कल देर रात सैमन (रोहतक) निवासी राजू (39) और सोरखी (हिसार) निवासी सुनील (36) शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपनी गाड़ी से हांसी की तरफ जा रहे थे तभी सामने से आ रहे तेज गति ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि हादसे में उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों का भिवानी सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद बुधवार को परिजनों को सौंप दिया।
मामले के जांच अधिकारी एएसआई लालजीत सिंह ने बताया पुलिस ने राजू के भाई संजय से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।