
Ujjain News : क्या आप शराब पीने के शौकिन हैं और यदि आप शराब (Ujjain News) का सेवन करते हैं और सरुर नहीं बनता है तो आप क्या करते हैं। यकीनन दूसरा पैग गटक जाएंगे। लेकिन मध्य प्रदेश में एक शख्स शराब की पूरी बोलत गटक गया, लेकिन इसके बाद भी उसे शराब ने अपना असर यानि नशा नहीं हुआ। दो पव्वे शराब का सेवन करने के बाद नशा न होने पर इस शख्स ने ऐसा काम किया है, जो शायद बहुत कम ही लोग करते हैं। आइए जानते हैं इस शख्स ने क्या किया...
मामला मध्य प्रदेश में महाकाल की नगरी उज्जैन का है। यहां के बहादुर गंज निवासी शराब के शौकीन लोकेंद्र सेठिया ने 12 अप्रैल को क्षीरसागर नामक क्षेत्र में स्थित शराब की एक दुकान से देसी शराब के चार पव्वे शराब खरीदी। लोकेंद्र ने नशा करने के लिए पहले पव्वे का सेवन किया, लेकिन उसे नशा नहीं हुआ तो दूसरे पव्वे का सेवन किया। दो पव्वे शराब का सेवन करने के बाद भी जब लोकेंद्र को नशा नहीं हुआ तो उसका माथा ठनक गया। वह दुकानदार के पास पहुंचा और मिलावटी शराब बेचने का आरोप लगाते हुए शिकायत की तो दुकानदार ने उसे दुकान से भगा दिया।
इसके बाद लोकेंद्र ने वह कदम उठाया, जो बहुत कम शराबी ही उठाते हैं। लोकेंद्र ने बताया कि दो पव्वे देसी शराब सेवन करने के बाद भी उसे जब नशा नहीं हुआ तो उसके पास बचे दो पव्वों की सील नहीं खोली और उन्हें सुरक्षित रख लिया। इसके बाद उसने उज्जैन के एसपी, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और आबकारी विभाग से शिकायत कर दी।
इस मामले में आबकारी अधिकारी रामहंस का कहना है कि अभी तक शिकायत उनके पास नहीं पहुंची है। शिकायत मिलते ही संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।