Ukrainian Citizen Suicide : काशी के एक गेस्ट हाउस में यूक्रेनी नागरिक के सुसाइड करने की घटना सामने आयी, चल रहे युद्ध से काफ़ी परेशान था नागरिक
UP News: Troubled youth committed suicide due to dispute with wife
भारत
चेतना मंच
27 Dec 2022 12:57 AM
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लगभग 306 दिन पूरे हो चुके हैं और इसी बीच एक Ukrainian Citizen Suicide की घटना देखने को मिली है। इस युद्ध का असर काफ़ी जगहों पर देखने को मिल रहा है। चाहे वह विश्व स्तरीय मुद्दे हो या खाद्यान से जुड़े हुए। लेकिन युद्ध ने बड़े पैमाने पर देश के नागरिकों की मानसिक स्थिति पर भी बहुत बुरा प्रहार किया है। युक्रेन से निकलने के बाद भी उनके लिए जीवनयापन करना मुश्किल हो रहा है।
वाराणसी के एक गेस्ट हाउस में ठहरे युक्रेनी नागरिक कोस्टियंटयान बेनीव ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। हालांकि उन्होंने इस घटना के पीछे कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा जिससे सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गेस्ट हाउस के संचालक ने यह बताया कि युक्रेनी नागरिक अपने देश में चल रहे युद्ध से काफ़ी आहत था और वह आस पास के लोगों से मोक्ष की बातें भी कर रहा था। बताया जा रहा है कि Ukrainian Citizen Suicide की घटना को अंजाम देने वाले नागरिक के परिवार वालों की युद्ध में मृत्यु हो चुकी है।
रूस की रहने वाली है मृतक युक्रेनी नागरिक की दोस्त
बताया जा रहा है कि Ukrainian Citizen Suicide घटना में जिस व्यक्ति ने फांसी लगाई उसकी दोस्त रूस की रहने वाली हैं और वह भी इस समय भारत आयी हुई हैं। हालांकि अभी वे तमिलनाडु में हैं। पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिल चुकी है और वे शाम तक वाराणसी पहुँचने वाली हैं।
पुलिस को नारद घाट के पास स्थित भेलुपुर क्षेत्र के मुन्ना गेस्ट हाउस से कमरा नम्बर 15 के अंदर से कुछ नशीली दवाएं और सिरिंज भी बरामद की हैं। जो कि मामले (Ukrainian Citizen Suicide) को दूसरी तरफ भी मोड़ती हैं। गेस्ट हाउस संचालक ने यह भी बताया कि नागरिक रविवार को बिहार के सासाराम जाना था। लेकिन दरवाजा न खोलने पर जब अंदर देखा गया तो उसका शव लटकता हुआ मिला।