Umesh Pal Murder के आरोपी अरमान ने किया बिहार में सरेंडर
Umesh Pal Murder accused Armaan surrenders in Bihar
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:30 AM
सासाराम (बिहार)। बीते हफ्ते यूपी के प्रयागराज में हुए बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के शूटर अरमान ने बिहार के सासाराम की अदालत में सरेंडर कर दिया। आपको बता दें कि अरमान की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई थी। घटना वाले दिन वह भी उमेश पाल पर गोलियां चला रहा था। इसके बाद ही वह मोटरसाइकिल से सिविल लाइंस होते हुए भाग निकला था।
बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के मुख्य आरोपी अरमान ने बृहस्पतिवार को सासाराम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अरमान के समर्पण करने से पुलिस को बड़ा झटका लगा है। पुलिस और STF की कई टीमें शूटरों की तलाश में हर जगह भटक रही हैं, लेकिन पुलिस से आंख-मिचोली कर अरमान ने बिहार में आत्मसमर्पण कर दिया।
उमेश पाल की हत्या में कुल 13 शूटरों की पहचान हो चुकी है। धूमनगंज शूटआउट में पुलिस ने धूमनगंज, सुलेम सराय और जयंतीपुर क्षेत्र के सारे CCTV फुटेज चेक करने के बाद नौ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया था। इसके अतिरिक्त अतीक के बेटे असद, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और अरमान की पहचान की हुई थी। इसी वजह से इन लोगों को नामजद किया गया है। दरअसल, इस शूटरों के साथ अन्य लोग उन्हें बैकअप दे रहे थे। अरमान के आत्मसमर्पण से उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश शासन और प्रशासन के लिए ये एक विचारणीय प्रकरण है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।