
सहारनपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के घरेलू टूर्नामेंट वीनू मांकड ट्रॉफी (Under-19 Vinoo Mankad Cricket Tournament) में नागालैंड के खिलाफ उत्तर प्रदेश की अंडर -19 टीम ओर से खेलते हुए सहारनपुर के राइट हैंड मीडियम पेसर वासु वत्स ने हैट्रिक सहित 8 विकेट लेकर जनपद का नाम पूरे देश में रोशन किया है। वासु वत्स की जबरदस्त गेंदबाजी के चलते उत्तर प्रदेश की टीम ने नागालैंड की टीम को मात्र 22 रन पर ढेर कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वासु वत्स की इस उपलब्धि पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों, क्रिकेट खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी की जबरदस्त लहर है। मंगलवार को सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफ़ उर्रहमान ने बताया कि बीसीसीआई के अंडर 19-वीनू मांकड़ क्रिकेट टूर्नामेंट में यूपी की टीम की ओर से खेलते हुए सहारनपुर के ग्राम बेरखेड़ी हिंदू निवासी वासु वत्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर जनपद का नाम पूरे देश में रोशन किया है। लतीफ़ उर्रहमान ने बताया कि प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल सुनील कुमार के पुत्र वासु वत्स राइट हैंड मीडियम पेसर है। वासु ने अहमदाबाद में आयोजित वीनू मांकड़ ट्रॉफी में यूपी क्रिकेट टीम की ओर से शानदार बॉलिंग करते हुए 7 ओवर में 4 रन देकर 8 विकेट हासिल किए हैं। नागालैंड के खिलाफ उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी वासू वत्स ने तहलका मचा दिया। तेज गेंदबाज वासू वत्स ने नागालैंड के खिलाफ अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में 8 विकेट अपने नाम किए, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल है। नागालैंड की टीम वासू वत्स के की शानदार बॉलिंग के कारण सिर्फ 22 रन बनाकर ढेर हो गई।लतीफ़ उर्रहमान ने बताया कि वासू वत्स ने 7 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें से 3 ओवरों में उन्होंने एक भी रन नहीं दिया और कुल 4 रन देकर 8 विकेट अपने नाम किए और एक हैट्रिक ली। वासु वत्स के इस शानदार प्रदर्शन के कारण उत्तर प्रदेश की टीम प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।लतीफ़ उर्रहमान का कहना था कि वासु के इस प्रदर्शन के कारण सहारनपुर में क्रिकेट को और बढ़ावा मिलेगा। वासु की कामयाबी पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अमर गुप्ता,रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, पुण्य गर्ग,राज कुमार राजू ,अमित सेठी, पल्ली कालरा,परविंदर सिंह,साजिद उमर,राकेश शर्मा, सैय्यद मशकुर,सत्यम शर्मा,विक्की चौधरी, आमिर कुरैशी, रणधीर कपूर,राजीव गोयल टप्पू, संजय,अर्जुन कुमार,रवीश राठी, तनवीर आदि ने खुशी का इजहार करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।