Kolkata Warehouse Collapses: मलबे में कई मजदूरों के फंसे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Kolkata Warehouse Collapses: कोलकाता में बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन गोदाम की छत गिर गई। बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोग फंसे हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुष्टि की है कि हादेस में 3 लोगों की मौत हो गई है।
सीएम अधिकारी ने एक्स पर लिखा, "तारातला में ब्रेस ब्रिज के पास बन रहे एक वेयरहाउस के गिरने से हुई मौतों से मुझे गहरा दुख और सदमा पहुंचा है; इस हादसे में कई मज़दूर मलबे के नीचे दब गए हैं। अब तक मलबे से 21 लोगों को निकाला जा चुका है, जिनमें से 18 घायल हैं और 3 लोगों की मौत हो गई है।"
मुख्यमंत्री ने लिखा, "इस त्रासदी में गई कीमती जानों के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इस बेहद दुख की घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है और हम उन्हें हर संभव मदद देंगे।"
बचाव और राहत कार्य जारी
मुख्यमंत्री ने कहा, "अभी युद्ध स्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं। सेना, NDRF, SDRF, कोलकाता पुलिस और KMC मिलकर बचाव कार्य कर रहे हैं ताकि फंसे हुए हर कर्मचारी को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।'
सीएम ने कहा, "मैंने UDMA विभाग को पूरे ऑपरेशन में बेहतर तालमेल बनाए रखने का निर्देश दिया है। राज्य मंत्री डॉ. इंद्रनील खान पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद हैं और खुद बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। मैं खुद अभी घटनास्थल पर पहुंच रहा हूं ताकि वहाँ की स्थिति का जायज़ा ले सकूं। कृपया प्रभावित परिवारों और बचाव कर्मियों को अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।"
पुलिस ने बताया कि मौके पर कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेस की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। भारतीय सेना के जवान भी राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं।
भारी-भरकम क्रेन और अन्य मशीनरी की मदद से गिरे हुए लोहे के बीम्स और मलबे को हटाया जा रहा है, जबकि गिरी हुई लोहे की बीम को हटाने के लिए क्रेन और भारी सामान उठाने वाली मशीनरी तैनात की गई थी।
महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान मंदिर के हॉल की निर्माणाधीन छत गिरने से 20 जून 7 लोगों की मौत हो गई थी। 25 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन