Under Dog New Zealand : हर बार निरंतरता दिखाने वाली न्यूजीलैंड, क्या इस बार जीतेगी अपना पहला खिताब
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:37 AM
Under Dog New Zealand : क्रिकेट का महाकुंभ विश्व कप 2023 की आज से शुरुआत हो रही है, जबकि इसका समापन 19 नवंबर हो होगा। भारत में होने वाले इस ओडीआई वर्ल्ड कप (ODI World Cup) के पहले मैच में पिछली बार की चैम्पियन इंग्लैंड का सामना पिछली बार की रनर अप न्यूजीलैंड (New Zealand) से होगा।
विशेषज्ञ नहीं मान रहे हैं प्रबल दावेदार Under Dog New Zealand
भारत में होने वाले इस वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) के लिए पिछली उपविजेता न्यूजीलैंड को कई विशेषज्ञ दावेदारों में शामिल नहीं कर रहे हैं। लेकिन पिछला रिकॉर्ड देखते हुए कीवी टीम के दावे को नकारना एक भूल होगी। पिछले प्रदर्शन को देखते हुए न्यूजीलैंड के दावे को खारिज नहीं किया जा सकता, कीवी टीम के प्रदर्शन में निरंतरता रही है।
Under Dog New Zealand : न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड बनाता है उसे दावेदार
अंडर डॉग मानी जाने वाली न्यूजीलैंड की टीम के दावे को हर बार खारिज कर दिया जाता है, लेकिन हर बार कीवी टीम विशेषज्ञों को गलत साबित करती है। कुछ अपवाद को छोड़ दे तो प्रायः दावेदार नहीं माने जाने के बावजूद भी न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल तक का सफर निरंतर तय करती रही है। Under Dog New Zealand
कीवी टीम पिछले दो बार 2015 और 2019 में फाइनल तक का सफर तय करते हुए उपविजेता भी रही है। पिछली बार तो उसने लगभग विश्व कप जीत ही लिया था, लेकिन उसकी बदकिस्मत राह में रोड़ा बन गई और बाउंड्री काउंट नियम के कारण मुक़ाबला टाई रहने पर भी उसे हारा हुआ घोषित कर दिया गया।
ये है न्यूजीलैंड की टीम का मजबूत पक्ष
कीवी टीम इस बार भी काफी मजबूत नजर आ रही है, लेकिन कई विशेषज्ञ उसे फिर भी सीरियसली नहीं ले रहे हैं। तेज गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी किसी भी टीम के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर सकते हैं, इसलिए इस बार उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। जबकि ऑलराउंडर जिमी नीशम और डेरेल मिशेल इन्हें सहयोग करेंगे।
वहीं स्पिन का दारोमदार मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी पर रहेगा, इन्हें सहयोग करने के लिए रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स भी मौजूद रहेंगे। टीम में अनुभवी बल्लेबाज कप्तान केन विलियमसन, डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम, डेरेल मिशेल जैसे बल्लेबाज शामिल हैं। इसके अलावा युवा बल्लेबाजों रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, विल यंग और ग्लेन फिलिप्स से टीम को काफी उम्मीदें हैं।
Under Dog New Zealand : ये है कीवी टीम की कमजोरी
न्यूजीलैंड की टीम के लिए चिंता का विषय ऑलराउंडर जिमी नीशम का अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं होना भी चिंतित करने वाला है।इसके अलावा कप्तान केन विलियमसन और टिम साउदी का पूरी तरह फिट न हो पाना है। इसके अतिरिक्त टीम के साथ जो दिक्कत रही है, वो ये है कि महत्वपूर्ण मौकों पर टीम लड़खड़ा जाती है। इस कारण ही टीम पिछली 2 बार विश्व विजेता बनते-बनते रह गई है।
ग्रेटर नोएडा/ नोएडाका नंबर 1 न्यूज़ पोर्टलदेश– दुनियाकी लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें नीचे दिये गए सोशल मीडिया लिंक्स पर फॉलो करें और एक से एक बेहतरीन वीडियो देखने के लिए यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें और चेतना मंच से जुड़े रहें।Connect withus on:Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | Koo|YouTube