
Union Budget 2023: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज साल 2023-2024 के लिए बजट पेश करेंगी। यह निर्मला सीतारमण का पांचवा बजट है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यह मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है।
पिछले दो सालों की तरह इस साल भी यूनियन बजट पेपरलैस होगा। मंगलवार को बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पूरी दुनिया की नजर भारतीय बजट पर है। उन्होंने कहा था, “आज की वैश्विक परिस्थिति में भारत के बजट की तरफ ना सिर्फ भारत का बल्कि पूरे विश्व का ध्यान है। विश्व की डांवाडोल आर्थिक परिस्थिति में भारत का बजट भारत की जनता की आशाओं, आकांक्षाओं को पूरा करेगा।”
Mos Finance डॉ. भागवत कराड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वित्त मंत्री 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी। उससे पहले वित्त मंत्री, पंकज चौधरी और सेक्रेटरी 9 बजे राष्ट्रपति से मिलेंगी। 10 बजे पीएम के नेतृत्व में कैबिनेट मीटिंग होगी। आपको 11 बजे पता चल जाएगा कि आम आदमी को क्या मिलने वाला है। अभी मैं कुछ ज्यादा नहीं कहना चाहूंगा।