अरुणाचल प्रदेश की छोटी बच्ची टिंकल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वजह है उसका एक वीडियो, जिसमें उसने लोगों से उसे ‘चाइनीज’ कहने के बजाय भारतीय कहने की अपील की थी। टिंकल की मासूम लेकिन बेबाक बात भारत सरकार तक पहुंची गई है।

Kiren Rijiju speaks to Twinkle : अरुणाचल प्रदेश की छोटी बच्ची टिंकल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वजह है उसका एक वीडियो, जिसमें उसने लोगों से उसे ‘चाइनीज’ कहने के बजाय भारतीय कहने की अपील की थी। टिंकल की मासूम लेकिन बेबाक बात भारत सरकार तक पहुंची गई है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वीडियो कॉल के जरिए बच्ची से बातचीत की और उसका हौसला बढ़ाया। वीडियो कॉल के दौरान रिजिजू ने टिंकल से हिंदी में बातचीत की। उन्होंने बच्ची से उसके बारे में और परिवार के बारे में पूछा। बातचीत के दौरान नेटवर्क की समस्या भी सामने आई, जिसके कारण टिंकल उनकी बात पूरी तरह नहीं सुन पा रही थी। इस पर रिजिजू ने स्नेह भरे अंदाज में कहा कि कॉल कटने के बाद अपनी मां को बताना कि किरेन अंकल ने फोन किया था। Kiren Rijiju speaks to Twinkle
प्रसिद्ध मीडिया संस्थान इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम के दौरान किरेन रिजिजू को टिंकल के वायरल वीडियो के बारे में जानकारी मिली। कार्यक्रम में उनसे बच्ची से बात करने का अनुरोध किया गया, जिसे उन्होंने तुरंत स्वीकार कर लिया। वीडियो कॉल जुड़ने के बाद रिजिजू ने टिंकल से बातचीत की और उसे प्रोत्साहित किया। रिजिजू ने बच्ची से कहा, “तुम्हें पता है कि तुम बहुत मशहूर हो गई हो? अब पूरा भारत तुमसे प्यार करता है।” केंद्रीय मंत्री की इस बात से टिंकल का हौसला बढ़ा। बातचीत के दौरान उन्होंने बच्ची के माता-पिता के बारे में भी जानकारी ली। Kiren Rijiju speaks to Twinkle
वीडियो कॉल के दौरान नेटवर्क कमजोर होने के कारण टिंकल रिजिजू की कुछ बातें ठीक से समझ नहीं पाई। इसके बाद रिजिजू ने बेहद सहज और आत्मीय अंदाज में बच्ची से कहा कि कॉल खत्म होने के बाद वह अपनी मां को जरूर बताए कि किरेन अंकल ने उसे फोन किया था। इस छोटी सी बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। Kiren Rijiju speaks to Twinkle
टिंकल का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उसमें वह ‘चाइनीज’ कहे जाने पर अपनी नाराजगी और दुख जाहिर करती नजर आई थी। बच्ची ने साफ शब्दों में कहा था कि वह और उसके लोग भारतीय हैं और उन्हें भारतीय ही कहा जाना चाहिए। टिंकल ने अपने वीडियो में कहा था, “हम लोग इंडियन हैं... हमको इंडियन बोलो। हम इंडिया के हैं। हम ईटानगर में रहते हैं।” बच्ची की इस बात ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा। Kiren Rijiju speaks to Twinkle
विज्ञापन