करवा चौथ पर्व पर गाजियाबाद की महिलाओं की अंनूठी पहल
karwa chauth special
भारत
चेतना मंच
30 Oct 2023 01:27 AM
karwa chauth special जैसे-जैसे हम चंद्रमा और सूरज की तरफ बढ़ रहे हैं विज्ञान और विकास प्रगति पर है वैसे-वैसे ही हमारी परंपराएं भी अनूठा रूप ले रही हैं। अभी करवा चौथ आया नहीं लेकिन गाजियाबाद की महिलाओं ने करवा चौथ से पहले ही सज धज कर खूबसूरत परिधानों में व्रत के बजाय डांस मौज मस्ती और खाने पीने के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया।
गाजियाबाद के पटेल नगर इलाके में खट्टर किचन रेस्टोरेंट" में हुआ खूब धमाल
जब हम करवा चौथ की बात कर रहे हैं तो आपके और सभी के मस्तिष्क में एक ही बात आएगी कि अभी तो करवा चौथ का पर्व नहीं था फिर करवा चौथ का व्रत का पर्व कैसे मनाया गया। जी हां यह एक अनूठी ही पहल है। पटेल नगर स्थित कट्टर किचन रेस्टोरेंट में गाजियाबाद वेशभूषा में खूब सज धज कर डांस गेम की मौज मस्ती का धमाल मचाया, और आप सोच रहे होंगे कि करवा चौथ के इस पर्व में वहां व्रत और खाने का त्यौहार के व्यंजन नहीं थे। बल्कि यहां पर खाने के तमाम व्यंजन थे जिसे महिलाओं ने जमकर स्वादिष्ट और अपने पसंदीदा भोजन का लुफ्त भी उठाया।
करवा चौथ के दिन हालांकि परंपरा से ही परंपरागत ढंग से रखेंगे व्रत
करवा चौथ का यह व्रत हल किया महिलाएं करवा चौथ के दिन अपनी पूरी परंपरा के साथ ही रखेंगी। लेकिन उनके मस्तिष्क में करवा चौथ की मौज मस्ती मिलकर लेने का अनूठा प्लान उनके सामने आया और सभी ने मिलकर खट्टर रेस्टोरेंट में करवा चौथ व्रत मनाने की नई परिकल्पना सामने रखी। लेकिन यह महिलाएं करवा चौथ के दिन अपने परंपरागत रूप में अपने पतियों के लिए पूरे तन मन धन से व्रत रखेंगी। हां उन्होंने करवा चौथ की खान और पीने की पूर्ति आज पहले ही मौज मस्ती के साथ कर ली।
किसी भी सुहागन के लिए करवा चौथ के व्रत का एक अलग महत्व होता है। करवाचौथ के त्योहार पर एक स्त्री पूरा दिन निर्जला व्रत करके अपने पति की लंबी आयु व उसके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करती है। पटेल नगर की महिलाओं ने इस बार करवा चौथ से पहले ही अपने लिए टाइम निकाला और खूब धमाल मचाया। आर डी सी के एक रेस्टोरेंट खट्टर किचन में महिलाओं ने करवा चौथ की पार्टी रखी जिसमें महिलाओं ने मनोरंजन के लिए अलग अलग तरीखें के गेम्स रखे और खाने पीने का भी पूरा इन्तजाम किया गया।
प्रस्तुति मीना कौशिक
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।