Unnao Gangrape : घर में आग लगाने वाले चाचा और दादा समेत चार अरेस्ट
Four arrested including uncle and grandfather who set the house on fire
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:53 AM
उन्नाव (उप्र)। उन्नाव जिले के मौरावां क्षेत्र के एक गांव में दलित बलात्कार पीड़िता के घर में आग लगाने के आरोप में उसके चाचा और दादा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में झुलसे दो बच्चों को बुधवार को हालत बिगड़ने पर लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में रेफर कर दिया गया।
पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से यहां बताया कि मौरावां क्षेत्र के एक गांव में बलात्कार पीड़िता द्वारा सुलह नहीं किए जाने से नाराज आरोपियों ने गत 17 अप्रैल को पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट की थी। बाद में पीड़िता के बच्चे को मारने के इरादे से छप्पर में लगा दी थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि बलात्कार के आरोपियों ने नहीं, बल्कि पीड़िता के चाचा ने घर में आग लगाई थी। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि बलात्कार पीड़िता और उसकी मां ने आरोप लगाया था कि पीड़िता द्वारा सुलह नहीं किए जाने से नाराज आरोपियों ने दोनों बच्चों को आग में फेंक दिया था। आग से झुलसे पीड़िता के छह माह के बेटे और पीड़िता की दो माह की बहन को 18 अप्रैल को उन्नाव जिला अस्पताल से कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर किया गया था। दोनों बच्चों को बुधवार को हालत बिगड़ने पर लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिए रेफर कर दिया गया है।
Unnao Gangrape
अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले पर सरकार को घेरते हुए एक ट्वीट में कहा कि उत्तर प्रदेश में जमानत पर बाहर आए आरोपियों द्वारा उन्नाव में सामूहिक बलात्कार पीड़िता के छह महीने के बच्चे को जिंदा जलाने की जघन्य घटना पर भाजपा सरकार कुछ करेगी या परिवारवालों के दुख-दर्द को समझने वाला इस बेरहम सरकार में कोई नहीं है। हालांकि, उन्नाव पुलिस ने इस पर सफाई देते हुए अपने एक ट्वीट में कहा कि पीड़िता के चाचा द्वारा ही घर में आग लगायी गई थी, जिसकी पुष्टि घर में मौजूद बच्चों द्वारा वीडियो में की गई है। इस संबंध में थाना मौरावां पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि पीड़िता का अपने चाचा और दादा से जमीन और मकान को लेकर विवाद है। सूत्रों ने बताया कि 11 वर्षीय दलित लड़की से 13 फरवरी 2022 को सामूहिक बलात्कार किया गया था। उसने उसी साल सितंबर में एक बेटे को जन्म दिया था।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।