
Unnav Breaking[/caption]
साल 2016 में पुलिस विभाग में सिपाही पद पर बाराबंकी में तैनाती हो गई। आरोप है कि सिपाही बनने के बाद उसका व्यवहार ससुराल के प्रति खराब हो गया। उसने धमकी दी कि "दूर रहो, पुलिस विभाग में हूं, फर्जी मुकदमें में फंसाकर अंदर करा दूंगी।" उसके बाद से वह जब भी घर आती सिर्फ विवाद करती। फिर आना ही बंद कर दिया। साल 2019 में सीधे कोर्ट से तलाक के सम्मन घर आए तो पता चला कि उसने वाद दायर कर दिया है।