
UP ASP Officer Transfer: लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव से पहले सरकार ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए कम कस ली है। इस कड़ी में आज सरकार ने 29 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं।
शासन की ओर से जारी तबादला सूची के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय लखनऊ के पद पर तैनात ओमप्रकाश सिंह तृतीय को अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल, मिर्जापुर भेजा गया है। इसके अलावा एएसपी इटावा ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को एसपीएपी गाजीपुर, एएसपी मथुरा हरगोविंद को एएसपी प्रशिक्षण मुख्यालय लखनऊ, एएसपी स्टाफ आफिसर आगरा जोन अरुण कुमार सिंह को उप सेना नायक 32वीं वाहिनी पीएससी लखनऊ, एएसपी वाराणसी दिनेश कुमार पुरी को एएसपी फायर सर्विस मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।
इसके अलावा उप सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ राजेश कुमार पांडे को एएसपी कानपुर देहात, एएसपी लखनऊ राजेश कुमार श्रीवास्तव को एसीपी कानपुर, एएसपी पीआरओ मुख्यालय अभयनाथ त्रिपाठी का स्थानांतरण एसीपी वाराणसी के पद पर हुआ था, उसे संशोधित करते हुए उन्हें एएसपी उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ के पद पर भेजा गया है। जबकि एएसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ अवनीश कुमार मिश्र को एएसपी मथुरा, एएसपी कानपुर देहात घनश्याम को एएसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, एएसपी पुलिस अकादमी मुरादाबाद मोनिका चड्ढा को एएसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, एएसपी कानपुर नगर बसंत लाल को एसीपी लखनऊ, एएसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ अंकिता सिंह को एएसपी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ, एएसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा लखनऊ रुपेश सिंह को एएसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा लखनऊ भेजा गया है।
शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार, एएसपी प्रतापगढ सुबोध गौतम को एएसपी इटावा, एएसपी गाजियाबाद श्रीमती आलोक दुबे को एएसपी स्टाफ आफिसर अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, एएसपी लखनऊ जया शांडिल्य को एसीपी लखनऊ, एएसपी बलिया जितेंद्र कुमार को एएसपी स्टाफ आफिसर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, एएसपी गोरखपुर श्याम देव को एएसपी पीटीसी सीतापुर, एएसपी शंकर प्रसाद को उप सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी, एसीपी लखनऊ योगेश कुमार को एएसपी पीटीएस जालौन और एएसपी अलीगढ़ राघवेंद्र सिंह को एएसपी स्टाफ आफिसर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन भेजा गया है।
सूची के अनुसार, एएसपी पीलीभीत मनोज कुमार यादव को अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस अकादमी मुरादाबाद, एएसपी गाजियाबाद अवनीश कुमार को एएसपी पीटीएस मेरठ, एएसपी शाहजहांपुर अखंड प्रताप सिंह को एएसपी पीटीएस उन्नाव, एसीपी वाराणसी धीरेंद्र कुमार को एसीपी वाराणसी, एएसपी एसआईटी लखनऊ अशोक कुमार यादव को एएसपी एसआईटी लखनऊ, सहायक सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी राजकुमार को उप सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ और एएसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ प्रदीप कुमार वर्मा को एएसपी प्रशिक्षण मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।