UP B.ed JEE 2021- लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की गई UP B.Ed JEE 2021 की Counselling के पहले चरण के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज(17 सितम्बर) से शुरू हो गई है। इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में वह अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं जिनकी रैंक बीएड की प्रवेश परीक्षा में 75000 तक है। पहले चरण में काउंसलिंग के लिए इसी रैंक के छात्रों को आमंत्रित किया गया है।
17 सितंबर से शुरू हुई रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 सितंबर तक चलेगी। 20 सितम्बर रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख है। जैसा कि आप सभी जानते हैं लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की गई UP B.Ed प्रवेश परीक्षा का आयोजन अगस्त महीने के पहले सप्ताह में हुआ था। इस प्रवेश परीक्षा का परिणाम 27 अगस्त को घोषित किया गया था। 27 अगस्त को घोषित किए गए परिणाम के आधार पर ही काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
Counselling के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in को विजिट कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर जाकर उम्मीद्वारों को B.Ed सेक्शन पर जाना होगा। इस सेक्शन पर जाकर B.Ed काउंसलिंग गाइड लाइन पर क्लिक करना होगा। यहां पर काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन संबंधित संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी। उम्मीदवारों को चाहिए कि बिना देरी किए जल्द से जल्द काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ले।