Advertisement
Advertisement

Advertisement
सार
लखनऊ। देश में शुरू हुई लोकसभा चुनाव की हलचल के बीच उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। प्रदेश की सक्रिय समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद तथा पूर्व विधायक समेत ओबीसी समाज के अनेक प्रमुख चेहरे समाजवादी पार्टी का दामन झटककर भाजपा में शामिल हो गए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि प्रदेश के कई बड़े नेता समाजवादी पार्टी छोडक़र भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। सोमवार को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व दूसरे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी छोडक़र भाजपा में शामिल हुए नेताओं को विधिवत ढंग से पार्टी की सदस्यता प्रदान की।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने चेतना मंच को बताया कि सोमवार को भाजपा में शामिल होने वालों में समाजवादी पार्टी के साथ-साथ राष्ट्रीय लोकदल के भी कई नेता शामिल हैं। इनमें से अधिकतर नेता ओबीसी समाज से आते हैं।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल छोडक़र पूर्व सांसद राजपाल सैनी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसी के साथ समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी (सहारनपुर), हरदोई में सपा के नेता व पूर्व सांसद अंशुल वर्मा, जौनपुर की सपा नेता व पूर्व विधायक सुषमा पटेल, वाराणसी से लोकसभा की प्रत्याशी रही सपा नेता शालिनी यादव, जौनपुर के सपा नेता जगदीश सोनकर, जौनपुर के ही सपा नेता व पूर्व विधायक गुलाब सिंह सरोज सपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं।
मनीष दीक्षित नें यह भी बताया कि कांग्रेस के मीडिया विंग के चेयरमैन राजीव बख्शी (लखनऊ), आगरा से बसपा नेता गंगाधर कुशवाह समेत एक दर्जन से अधिक नेता अलग-अलग पार्टियां छोडक़र भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। इन सभी नेताओं का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया तथा विधिवत रूप से भाजपा में शामिल कराया। UP Big News
Advertisement
Advertisement