UP Board Exam 2022- 8373 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, इस महीने से होंगी शुरू
यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़ा बड़ा अपडेट (PC- Nai dunia)
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:05 AM
UP Board Exam 2022- इस वर्ष के बोर्ड एग्जाम धीरे-धीरे नजदीक आ रहे हैं। लगभग सभी बोर्ड की बोर्ड परीक्षाएं मार्च अप्रैल महीने में आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड की परीक्षा अंखियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस वर्ष यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा (UP Board Exam 2022) 8373 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। छात्रों की संख्या को देखते हुए इस बार 107 नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जारी कर दिया गया है।
विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित की बोर्ड परीक्षाएं-
यूपी विधानसभा चुनाव के चलते इस बार की बोर्ड परीक्षाएं मार्च माह के आखिरी सप्ताह अथवा अप्रैल माह के पहले सप्ताह से शुरू होंगी। खबरों के मुताबिक ये परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो सकती है हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। परीक्षा के सेंटर की लिस्ट जारी कर दी गई है और जल्द ही परीक्षा की डेट शीट भी आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जारी कर दी जाएगी। जल्द ही कक्ष निरीक्षकों की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी।
ज्यादा क्षमता वाले विद्यालयों को बनाया गया परीक्षा केंद्र -
यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ला (Divyakant Shukla)के मुताबिक इस वर्ष परीक्षा केंद्र निर्धारित करते समय कई बातों पर खास ध्यान दिया गया है। कोविड संक्रमण को ध्यान में रखते हुए उन विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिनकी क्षमता अधिक है। इसके साथ ही सेंटर एलॉट करते समय इस बात का भी ध्यान दिया जाएगा कि इस महामारी के दौर में छात्रों को अधिक दूर ना जाना पड़े और जितना हो सके नजदीक का परीक्षा केंद्र एलॉट किया जा सके।