Up breaking : इलेक्ट्रिक बस की एसी में गैस भरते समय कंप्रेशन में विस्फोट, एक ही मौत
explosion while filling gas in AC of electric bus
भारत
चेतना मंच
22 Sep 2022 07:44 PM
Up breaking : लखनऊ। यूपी के बरेली में गुरुवार को एक हादसा हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह हादसा इलेक्ट्रिक बस की एसी में गैस भरते समय हुआ। गैस भरते समय अचानक एसी का कंप्रेशर फट गया। इस हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
बरेली के मिनी बाइपास पर इलेक्ट्रॉनिक बस में विस्फोट हो गया। इलेक्ट्रिक बस के एसी में नाइट्रोजन गैस डालते समय कंप्रेसर फटने से तेज धमाका हुआ। इसमें वहां काम करने वाले तीन कर्मचारी धमाके से दूर जा गिरे। हादसे में इज्जतनगर के रहने वाले कर्मचारी विजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
Up breaking :
डीएम शिवाकांत द्विवेदी सहित कई अफसर मौके पर पहुंच गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, घटना के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। बस के पुर्जे काफी दूर-दूर तक फैल गए। चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम शहर में इलेक्ट्रॉनिक बसें चल रही हैं। चार्जिंग स्टेशन मिनी बाईपास पर बनाया गया है। वहीं, पर यह हादसा हुआ है।