UP Board English Exam: यूपी बोर्ड की 12वीं की अंग्रेजी का पर्चा लीक, 24 जिलों में परीक्षा निरस्त
भारत
RP Raghuvanshi
30 Mar 2022 06:52 PM
Lucknow : लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आज दोपहर 2.00 बजे होने वाली अंग्रेजी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के कारण 24 जनपदों में परीक्षाएं रदद कर दी गयी हैं। बाकी बचे जिलो में अंग्रेजी की परीक्षा पूर्व निर्धारित समय पर होगी।
जानकारी के मुताबिक प्राथमिक स्तर पर सूचना मिली थी कि आज दोपहर 2.00 बजे यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के अंग्रेजी के पेपर का एक सैट लीक हो गया है। इसकी जांच की गयी तो सूचना सही पाई गई। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा का पेपर रदद कर दिया गया है। इससे बड़ी संख्या मंे परीक्षा देने वाले छात्रों का नुकसान हुआ है। 24 जिलों मंे अंग्रेजी की परीक्षा रदद की गयी है।
इन जिलों में गाजियाबाद, गोरखपुर, मैनपुरी, अलीगढ, ललितपुर, आजमगढ, महोबा, प्रतापगढ़, गोंडा, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, शामली, ऐटा, चित्रकूट, जालौन, सीतापुर, मथुरा, बागपत, आगरा, बदायूं, शाहजहांपुर आदि शामिल हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री ने जांच बैठा दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।