UP By-election : खतौली उपचुनाव : आपत्तियां खारिज, अब बीजेपी को चुनौती देंगे मदन भैया
Khatauli by-election: Objections rejected, now Madan Bhaiya will challenge BJP
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:23 AM
मुजफ्फरनगर। भाजपा विधायक की सदस्यता रद्द होने के बाद खतौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में अब बीजेपी की राजकुमारी सैनी और रालोद गठबंधन के उम्मीदवार मदन भैया ताल ठोकेंगे। चुनाव अधिकारी ने आपत्तियों को खारिज कर दोनों के नामांकन को मंजूर कर लिया है।
UP By-election :
आपको बता दें कि गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवराज त्यागी ने रालोद प्रत्याशी मदन भैया के नामांकन पर आपत्ति दाखिल की थी। शिवराज ने आरोप लगाया था कि नामांकन पत्र में नोटरी द्वारा सभी पेज पर हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं। मदन भैया ने अपने अपराधों के विषय में नियमानुसार सूचना नहीं दी है। उसके बाद शिवराज त्यागी ने उनके नामांकन पत्र पर आपत्ति दाखिल करा दी थी। आज भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के नामांकन पर भी आपत्ति दाखिल कराई थी।
विपक्ष की ओर से गाजियाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता ओमवीर मलिक और मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने पैरवी की। इन्होंने राजकुमारी सैनी द्वारा बैंक से लोन पर ली गई गाडी समेत करोड़ों की संपत्ति पर आपत्ति दाखिल की थी। प्रमोद त्यागी ने बताया कि बैंक के नियम के अनुसार यदि कोई कृषक कार लोन लेना चाहता है तो उसको ईएमआई से कम से कम दोगुनी अन्य आय, कृषि आय के अलावा दिखानी होगी, जिसके लिए आयकर विभाग में बाकायदा आईटीआर दाखिल की जानी चाहिए। लेकिन, राजकुमारी सैनी द्वारा कोई आईटीआर दाखिल नहीं कराई गई है, केवल पैन कार्ड है, जिसके आधार पर बैंक लोन नहीं देता है। इसलिए उन्होंने अपनी आय के अन्य स्रोत को छुपाया है, जिस पर आपत्ति दाखिल की गई थी।
UP By-election :
दोनों पक्षों ने निर्वाचन अधिकारी और खतौली के एसडीएम जीत सिंह राय की अदालत में अपने तथ्य पेश किए। निर्वाचन अधिकारी ने दोनों पक्षों की आपत्ति खारिज कर दी है और दोनों के ही पर्चे मंजूर कर लिए हैं। इसके बाद अब दोनों ही प्रत्याशी चुनाव मंे ताल ठोकेंगे।