UP By-election : उपचुनाव में पूरी जान झोंक रही है सपा, जारी कर दी स्टार प्रचारकों की सूची
Lok Sabha Election 2024
भारत
चेतना मंच
20 Apr 2023 07:04 PM
यूपी में होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने पूरी जान झोंक दी है। पार्टी ने आज अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश में रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन 13 अप्रैल को शुरू हुआ था। नामांकन की अंतिम तारीख आज यानी 20 अप्रैल है। छानबे विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव का नाम शामिल है।
छानबे विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तर पटेल, राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज, विशंभर प्रसाद निषाद, लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, रामआसरे विश्वकर्मा, राजाराम पाल, राजेश कुशवाहा, संजय विद्यार्थी सविता, व्यासजी गौड़, बी. पांडेय, मिठाईलाल भारती और कैलाश चौरसिया शामिल हैं।
गौरतलब है कि इस सीट पर बीजेपी-अपना दल गठबंधन से अपना दल का प्रत्याशी चुनावी लड़ेगा। छानबे विधानसभा सीट राहुल कोल का निधन होने की वजह से खाली हुई है, जबकि स्वार सीट आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की विधानसभा सदस्यता जाने की वजह से खाली हुई है। दोनों सीटों के लिए 21 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की जांच होगी, 24 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे, एक मई को मतदान होगा, 13 मई को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।