
UP BYPOLLS 2023 : उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में छानबे (सुरक्षित) विधानसभा उप चुनाव में छानबे के दो बड़े राजनीतिक घरानों की बड़ी टक्कर होने की संभावना बन रही है। बहू और बेटी चुनावी मैदान में आमने सामने होंगी। परिवार के राजनीतिक वजूद को बचाने के लिए बहू रिंकी कोल चुनाव रही है तो वहीँ पिता की राजनीतिक विरासत के लिए उनकी बेटी कीर्ति कोल मैदान में उतरी हैं।
यह विधानसभा सुरक्षित होने के कारण यहां पर राबर्टसगंज लोकसभा सीट से पूर्व सांसद व छानबे विधानसभा से विधायक रहे भाई लाल कोल और वर्तमान में राबर्ट्सगंज से अपना दल (एस) सांसद पकौड़ी कोल के परिवार के बीच सीधी राजनीतिक लड़ाई रही है। दोनों छानबे विधान सभा से विधायक भी रहे है।
भाई लाल कोल 2012 में छानबे विधान सभा से समाजवादी पार्टी से विधायक रहे, मगर 2017 विधानसभा चुनाव में पकौड़ी कोल के बेटे राहुल प्रकाश कोल ने भाई लाल कोल को हराकर चुनाव जीता था। 2022 में भाई लाल कोल के निधन के बाद बेटी कीर्ति कोल को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया, मगर राहुल प्रकाश कोल ने दुबारा सीट जीत कर परास्त किया था।
छानबे विधानसभा उपचुनाव में कुल नौ प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे। हालांकि अभी नाम वापस लेने के लिए दो दिन का समय बचा हुआ है। लेकिन अब बीजेपी गठबंधन से अपना दल एस की रिंकी कोल और सपा से कीर्ति कोल मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस से इस उपचुनाव में अजय कुमार उम्मीदवार हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी के शिवपूजन भी उम्मीदवार हैं। हालांकि राजनीतिक के जानकार मानते हैं कि मुकाबला अपना दल और सपा के बीच ही होगा।
इस सीट पर दो राजनीतिक घरानों की बहू-बेटी में सीधी टक्कर होगी। यहां अपना दल एस प्रत्याशी रिंकी सिंह के ससुर पकौड़ी कोल वर्तमान में मिर्जापुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। दूसरी ओर सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल के पिता भाई लाल कोल छानबे विधानसबा सीट से विधायक चुने जा चुके हैं, लेकिन बीते चुनाव में अपना दल एस से दिवंगत राहुल कोल ने जीत दर्ज की थी। अब उनकी पत्नी रिंकी कोल फिर से इस सीट पर उम्मीदवार हैं।
इस सीट पर राहुल कोल के निधन की वजह से चुनाव हो रहा है। उनकी निधन बीते साल मुंबई में हुआ था। तब राहुल कोल लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। 24 अप्रैल तक नामांकन वापस लेने का समय है, जबकि 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को निकाय चुनाव के साथ ही उपचुनाव के भी नतीजे आएं। बता दें कि यूपी में दो चरणों में निकाय चुनाव भी हो रहा है।