UP Chunav 2022: नोएडा से कांग्रेस ने पंखुड़ी पाठक को उतारा, जानें दादरी, जेवर, गाजियाबाद और बाकी सीटों पर किसे मिला टिकट
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:30 AM
UP Chunav 2022 : कांग्रेस (Congress) ने यूपी चुनाव 2022 (UP Chunav 2022) के लिए गुरुवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी. पार्टी की 125 लोगों की पहली सूची में 50 महिलाओं को टिकट दिया गया है. नोएडा विधानसभा सीट (Noida Assembly Seat) से कांग्रेस ने पंखुड़ी पाठक (Pankhuri Pathak) को टिकट दिया है तो गौतमबुद्ध नगर जिले (Gautam Budh Nagar District) की दो अन्य दादरी और जेवर विधानसभा सीटों (Dadri Assembly Seat and Jewar Assembly Seat) से क्रमश: दीपक भाटी चोटीवाला (Congress candidate Deepak Bhati Chotiwala) और मनोज चौधरी (Congress candidate Manoj Chowdhary) को टिकट दिया गया है.
वहीं, UP Chunav 2022 उम्मीदवारों की बात करें तो गाजियाबाद सीट से सुशांत गोयल (Ghaziabad Seat Congress Candidate Sushant Goyal), लोनी सीट से यामीन मलिक (Loni Seat Congress Candidate Yamin Malik), मुरादनगर सीट से बिजेंद्र यादव (Muradnagar seat Congress Candidate Bijendra Yadav), मुरादाबाद (ग्रामीण) से मोहम्मद नदीम (Moradabad (Rural) Congress Candidate Mohammad Nadeem) तो मुरादाबाद नगर से मोहम्मद रिजवान कुरैशी (Moradabad Nagar Congress Candidate Mohammad Rizwan Qureshi) को टिकट दिया गया है.
UP Chunav 2022 : नोएडा सीट पर चतुष्कोणीय, दादरी पर त्रिकोणीय मुकाबला तो जेवर सीट पर उलझे हैं चुनावी समीकरण
125 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) ने कहा कि हमारी सूची में जो महिलाएं हैं उनमें से कुछ पत्रकार हैं, कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं, सामाजिक कार्यकर्ता हैं. ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्होंने बेहद अत्याचार झेला है. यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की 125 लोगों की पहली सूची में 50 महिलाएं हैं. प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से इन उम्मीदवारों की सूची जारी की और विशेष रूप से 50 महिला उम्मीदवारों के नामों का उल्लेख किया.
कुछ महीने पहले ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान आरंभ करते हुए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने घोषणा की थी कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 20220) में पार्टी 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी. पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए जो पहली सूची जारी की है, उनमें पार्टी विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद के साथ ही पांखुड़ी पाठक, सदफ़ जाफर और विभिन्न क्षेत्रों में संघर्षरत कुछ अन्य महिलाएं शामिल हैं. उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता की मां को भी टिकट दिया गया है.
प्रियंका ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर रही है जिसमें 50 महिलाएं हैं. हमने प्रयास किया है कि नयी राजनीति की कोशिश करने वाली महिलाओं को टिकट दिया जाए.’’
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) सात चरणों में होगा. पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा. 10 मार्च को नतीजे घोषित होंगे.