UP Clerk Recruitment- 4000 पदों पर निकली भर्तियां, चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़े ये पोस्ट
UP clerk recruitment (PC- CIOS.com)
भारत
RP Raghuvanshi
11 Dec 2021 05:30 PM
UP Clerk Recruitment- उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। शिक्षा (Education Department) एवं स्वास्थ्य विभाग (Health Department) में क्लर्क के लगभग 4000 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जानी है। भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UP SSSC) के माध्यम से की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग (UP Secondary Education) में 3000 क्लर्क पदों पर व स्वास्थ्य विभाग (Health Department) में 1000 क्लर्क पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जानी है। स्वास्थ विभाग में एक लंबे अंतराल के बाद क्लर्क पदों पर बड़ी संख्या में रिक्तियां जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. राजागणपति (Dr. Raja Ganpati) ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UP SSSC) के पास प्रस्ताव भेजा है।
जारी किए गए पदों पर आवेदन हेतु आवश्यक है ये योग्यता-
स्वास्थ्य विभाग में होने वाली क्लर्क भर्ती प्रक्रिया में आवेदन हेतु इच्छुक उम्मीदवार को पीईटी-2021(PET-2021) 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण करना आवश्यक है। जो उम्मीदवार शिक्षा विभाग में क्लर्क के लिए आवेदन करना चाहते है, उनका चयन पीईटी की मेरिट के आधार पर ही किया जाएगा। पीईटी की मेरिट में चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को टाइपिंग के लिए बुलाया जाएगा इसके बाद साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अंतिम चयन का आधार पीईटी का 80 फीसदी अंक व साक्षात्कार के 20 फीसदी अंक की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।