UP Crime : पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा के कब्जे से मिली एके-47
भारत
RP Raghuvanshi
04 Aug 2022 11:29 PM
भारत
RP Raghuvanshi
04 Aug 2022 11:29 PM
Bhadohi : भदोही। पूर्व विधायक विजय मिश्रा के एक लाख के इनामी बेटे विष्णु मिश्रा पर पुलिस का शिकंजा सकता जा रहा है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक एके 47 राइफल समेत बड़ी संख्या में हथियार, मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं। संभावना जताई जा रही है कि इस बरामदगी के बाद से विष्णु की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
एसपी अनिल कुमार ने बताया कि दो साल से फरार चल रहे विष्णु मिश्रा को एसटीएफ ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया था। उस पर बलात्कार, जमीनों पर अवैध कब्जे और ठगी के लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। अब कोर्ट से रिमांड लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। शुरूआती पूछताछ में विष्णु मिश्रा की निशानदेही पर एक एके 47 राइफल, उसकी चार मैगजीन और 375 कारतूस के अलावा 9 एमएम पिस्टल और उसके 9 कारतूस बरामद किए गए हैं। यह बरामदगी भदोही स्थित एक पेट्रोल पंप से की गई है।
एसपी ने बताया कि भदोही समेत कई स्थानों पर विष्णु मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म, जमीनों पर कब्जे और ठगी के लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं। इन मामलों में पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। वह दो वर्ष से फरार चल रहा था। बीते महीने में उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। उससे पहले उस पर 25 हजार का इनाम था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों के अलावा एसटीएफ को भी लगाया गया था। आखिर, एसटीएफ को कामयाबी मिली और उसने आरोपी विष्णु मिश्रा को पुणे से गिरफ्तार कर लिया। एसपी अनिल कुमार ने बताया कि रिमांड पर लेकर अभी उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने संभावना जताई कि अभी और खुलासे और बरामदगी हो सकती है।