UP Crime : बसपा के पूर्व विधायक का बेटा एसटीएफ की गिरफ्त में
Former BSP MLA's son arrested by STF
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:41 AM
Noida/Lucknow : नोएडा/लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक हाजी अलीम के बेटे को उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा टीम ने गिरफ्तार किया है। लखनऊ से पकड़े गए दानिश अली पर अपने चाचा के काफिले पर जानलेवा हमला कराने का आरोप है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जानलेवा हमले के आरोप में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी दानिश अली को लखनऊ के थाना दुबग्गा क्षेत्र से एसटीएफ नोएडा की टीम ने गिरफ्तार किया है।
UP Crime :
उन्होंने बताया कि आरोपी अली के नाम से छिपकर रह रहा था। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक हाजी अलीम के भाई हाजी यूनुस के काफिले पर 5 दिसंबर 2021 को बुलंदशहर में हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस मामले में हाजी यूनुस के साथी की मौत हो गई थी, जबकि वह बाल-बाल बच गए थे। इस मामले में एसटीएफ ने 16 दिसंबर 2021 को अंकित उर्फ अरविंद पोसवाल निवासी माधवगढ़ थाना कानपुर जनपद बुलंदशहर को दो ब्लॉक पिस्टल एवं विदेशी असलाहों के साथ गिरफ्तार किया था।
UP Crime :
अंकित ने पूछताछ के दौरान बताया था कि इस पूरी वारदात को अंजाम देने की साजिश पूर्व विधायक हाजी अली के बड़े बेटे दानिश अली ने रची थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में हाजी अलीम की दूसरी पत्नी की थाना वेलकम दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में दानिश अली उसके भाई अनस जेल गए थे और करीब 4 साल तक जेल में बंद रहे थे। जेल से छूटने के कुछ महीने बाद ही इनके पिता हाजी अलीम की भी संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। इस घटना के संबंध में थाना कोतवाली नगर बुलंदशहर में अभियोग पंजीकृत हुआ था। विवेचना के बाद अनस को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
UP Crime :
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हाजी अलीम की मृत्यु की रंजिश को लेकर उसके बेटे दानिश अली व उसके भाइयों ने अपने चाचा हाजी यूनुस की हत्या करने का षड्यंत्र रचा। इसके लिए उन्होंने हरीश और लखन के साथ मिलकर हमले का प्लान तैयार किया। हाजी यूनुस की हत्या के लिए इन्होंने हरीश और लाखन को 5 लाख रुपये की सुपारी दी। गिरफ्तार दानिश अली ने बताया कि वह काफिले पर हमले की घटना के 2 दिन पूर्व ही दुबई चला गया था। वह एक जून 2022 को दुबई से भारत वापस आया था। उसकी गिरफ्तारी पर जनपद पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। राजकुमार मिश्रा ने बताया कि दानिश अली पर वर्ष 2020 में जनपद लखनऊ में सलीम नाम के एजेंट से फर्जी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड तथा कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर हरम अली पुत्र इस्तीफा खान निवास बी-2, नूर नदीम प्लाजा सीतापुर रोड अलीगंज लखनऊ के पते पर पासपोर्ट बनवाया था। इस पासपोर्ट पर वह जुलाई-अगस्त 2022 में अरब देश की यात्रा भी की है।