पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जिले में गड़वार थाना क्षेत्र के असनवार गांव का निवासी एवं पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा (50) बृहस्पतिवार देर शाम मोटरसाइकिल से दो अन्य व्यक्तियों के साथ अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नत्थूपुर गांव के पास संवरा-लोहटा मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर वर्मा को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
वर्मा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार देव कुमार ने बताया कि वारदात को दो हमलावरों ने अंजाम दिया। पुलिस उपाधीक्षक मुहम्मद फहीम ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।