UP Crime News : पिता ने मांगी बेटे के लिए मौत की सजा
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:45 AM
UP Crime News : बहराइच। यूपी के बहराइच में एक अनोखा मामला सामने आया है, यहां एक माता-पिता ने अपने ही बेटे के लिए फांसी की मांग की है। मां-बाप ने बेटे के लिए फांसी की मांग इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उसने अपने ही भाई की बड़ी बेहरहमी से हत्या कर दी।
अंधविश्वास के चक्कर में भाई की हत्या
बता दें कि बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में आठ वर्षीय विवेक की बड़ी बेहरमी से हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का खुलासा रविवार को पुलिस ने किया। विवेक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि अंधविश्वास में फंस कर उसके ही चचेरे भाई ने ही की थी। विवेक के बड़े भाई अनूप ने फावड़े से गला रेत कर उसकी बड़ी बेहरहमी से हत्या कर दी थी। वहीं इस हत्याकांड में अनूप का चाचा और तांत्रिक चिंताराम ने भी सहयोग किया था। इस हत्या के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी।
चाचा-भतीजा व तांत्रिक गिरफ्तार
दरअसल, तांत्रिक चिंताराम ने अनूप को नरबलि देने के लिए प्रेरित किया था। अनूप ने अपने ढाई वर्षीय बेटे की बीमारी को ठीक करने के लिए नरबलि देने की ठानी। फिर दोनों ने मिलकर गुरुवार को विवेक की हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने जब अनूप से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सबकुछ कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में शामिल चाचा-भतीजे व तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
घटना के बाद परिवार का बुरा हाल
गौरतलब है की परसा गांव में श्रीकिशुन, रामकिशुन, सदानंद व चिंताराम चारो भाई एक ही घर में एक साथ रहते हैं। घर में मृतक विवेक व हत्यारोपी अनूप के कमरे का दरवाजा भी ठीक आमने सामने है, लेकिन घटना के खुलासे के बाद परिवार में कोई भी एक दूसरे से नजर मिलाने की हिम्मत नहीं कर रहा। पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा है। अगर सुनाई भी दे रही है तो श्रीकिशन की पत्नी किरण की अपने मृतक बेटे को याद कर सिसकने की आवाज।
मां-बाप ने की फांसी की मांग
वहीं अनूप के पिता ने रोते हुए पुलिस से मांग की है कि उनके बेटे को फांसी मिलनी दे दें। उन्होंने कहा कि, ‘उनका बेटा जब भी छूटकर आएगा तो कहीं फिर से घर के किसी बच्चे अथवा खुद उसको ही न मार डाले। इसलिए उसे फांसी दे दी जाए।’ वहीं अनूप की मां शिवकुमारी वा उसकी पत्नी पूनम ने भी अनूप को फांसी दिए जाने की मांग की है।
[caption id="attachment_77376" align="aligncenter" width="800"] UP Crime News: Father demands death sentence for son[/caption]