UP Crime News : भूमि विवाद में महिला की गला रेत कर हत्या
Meerut Crime News: Murder of an elderly man by entering his house in Meerut
भारत
चेतना मंच
15 Jan 2023 08:38 PM
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)। प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिला मुख्यालय से करीब सत्तर किलोमीटर दूर मानिकपुर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के भूमि विवाद के चलते एक महिला की गला रेत कर हत्या (Murder) कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मानिकपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मनीष कुमार पाण्डेय ((SHO) Manish Kumar Pandey) ने बताया कि थाना क्षेत्र के यादव पट्टी गांव में एक विधवा महिला सजनी (60) की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के बेटे श्रीकांत ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के कमलेश सरोज आदि छह लोगों ने भूमि विवाद के कारण उसकी मां की गला रेत कर हत्या कर दी।
एसएचओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर कमलेश सरोज समेत छह आरोपियों के विरुद्ध हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना की जांच की जा रही है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
News uploaded from Noida