UP Crime : तीन युवकों ने की महिला से दरिंदगी, आगे ये हुआ
Jaipur Crime News: Blackmailed by making obscene video, raped after giving intoxicating cold drink
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:05 AM
गोंडा (उप्र)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
UP Crime
कर्नलगंज के क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि उसका पति बीमार है और उसका लखनऊ में इलाज चल रहा है। उसके ससुर की मृत्यु हो चुकी है और घर पर वह अपनी सास के साथ रहती है।
उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, 23 नवंबर 2022 की शाम करीब पांच बजे जब वह धान लाने के लिए अपने खेत जा रही थी, तभी गांव के ही तीन लोगों ने रास्ते में उसे रोक लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
UP Crime
स्थानीय पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने पर पीड़िता ने महिला आयोग में शिकायत की और आयोग के हस्तक्षेप पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सिंह ने बताया कि आयोग के निर्देश पर सोमवार को अनूप सिंह, सुमित सिंह व बब्बू सिंह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।