UP Crime : बाराबंकी में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस छानबीन में जुटी
Youth stabbed to death in Barabanki, police engaged in investigation
भारत
चेतना मंच
18 Dec 2022 06:05 PM
बाराबंकी (उप्र)। बाराबंकी जिले के शहर कोतवाली इलाके में चाय की दुकान पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
UP Crime
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अखिलेश नारायण ने बताया कि शहर कोतवाली स्थित पल्हरी चौराहे के निकट एक पेट्रोल पंप के बगल में चाय की दुकान पर शनिवार रात मोहल्ला भितरी पीरबटावन निवासी सुकांतो शर्मा उर्फ प्रिंस (20) की कुछ युवकों से कहासुनी हो गयी। युवकों ने प्रिंस पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गये। घायल प्रिंस को जमीन पर गिरे देख लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस हत्यारों का पता लगाने में जुट गई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले प्रिंस से कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था और तभी से उक्त लड़के इंस्टाग्राम पर उसे धमकी दे रहे थे। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।