
UP Election 2022 : सहारनपुर। विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के चुनावी खर्च पर प्रशासन की नजर रहेगी। प्रत्याशी चाय और समोसे के 20 और खाने के लिए 40 रुपये चुकाने होंगे। टोपी के लिए 30 रुपये निर्धारित किए गए हैं। जनसभाओं में कितने माइक, साउंड सिस्टम, कुर्सियां हैं। कितनी बैरीकेडिंग हैं। कितने ट्रैक्टर-ट्रॉली, बसें और वाहन आए हैं। कितनी टोपी और गमछे बांटे गए हैं। इससे अलग प्रत्याशी खर्च नहीं कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए चुनावी खर्च की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये तय की है। लेकिन इस बात की संभावना रहती है कि प्रत्याशी खर्चा अधिक करते हैं, पर बताते हैं कम। इसी पर लगाम कसने को प्रशासन ने चुनाव प्रचार से जुड़ी हरेक चीजों का किराया तय कर दिया है। चुनाव कार्यालय के चाय नाश्ते से लेकर जनसभाओं, वाहनों से प्रचार-प्रसार और जनसभाओं से संबंधित तमाम चीजों का किराया खर्चा निर्धारित किया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की रेट लिस्ट जारी कर दी गई है। प्रशासन द्वारा जो रेट लिस्ट जारी की गई हैं, उसके अनुसार ही प्रत्याशियों को खर्च करना होगा। इसके इतर खर्च पर प्रशासन की नजर रहेगी।
UP Election 2022 सहारनपुर में पंद्रह सालों से कोई महिला नहीं बनी विधायक
खानपान का खर्चा
चाय - 10 रुपये समोसा - 10 रुपये नाश्ता - 20 रुपये कोल्डड्रिंक - 15 रुपये सोफ्ट कोल्डड्रिंग - 40 रुपये भोजन पैकेट - 55 रुपये नॉनवेज भोजन - 150 रुपये स्पेशल होटल - 250 रुपये होटल - 80 रुपये तख्त - 30 रुपये दरी - 25 रुपये कालीन - 3 रुपये
प्रचार - प्रसार
पोस्टर - पांच हजार होर्डिंग - 30 रुपये प्रति फुट कटआउट लकड़ी के - 55 रुपये कटआउट कपड़े के - 13 रुपये वीडियो प्रसार सामग्री - 120 रुपये प्रति सीडी ऑडियो प्रचार सामग्री - 120 रुपये प्रति सीडी
वाटर प्रुफ पंडाल - 300 रुपये वर्ग मीटर गद्दे - 30 रुपये मेज - 50 रुपये टोपी - 30 रुपये