UP Election 2022: जेवर में रणछोड साबित हुए भड़ाना.....
up election avtar singh bhadana
भारत
RP Raghuvanshi
20 Jan 2022 07:46 PM
Jewar : जेवर । उत्तर प्रदेश के जेवर विधानसभा सीट (Jewar Assembly Seat) से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। इस सीट पर रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरने वाले ‘धनपति’ नेता अवतार सिंह भड़ाना ने मैदान छोड़ दिया है। आज स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए श्री भड़ाना ने अपना नामांकन वापस लेने का फैसला किया है। इस फैसले को चेतना मंच की उन खबरों से जोडक़र देखा जा रहा है जिनमें लगातार विश्लेषण हो रहा था कि जेवर विधानसभा (Jewar Assembly ) में ‘धनपति’ अवतार सिंह भड़ाना का भारी विरोध हो रहा है। जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया है। राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि श्री भड़ाना का स्वास्थ्य ठीक नहीं है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस कारण हुए अब चुनाव नहीं लड़ेंगे।
रालोद के सूत्रों का दावा है कि अब जेवर सीट से चन्द्रबीर भाटी एडवोकेट गठबंधन के प्रत्याशी होंगे।