UP Election 2022: फूट डालने वालों को बड़ा सबक: तेजपाल नागर
दादरी
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:58 AM
Dadri: दादारी । दादरी विधानसभा सीट पर भारी अंतर से जीत दर्ज करने वाले भाजपा प्रत्याशी तेजपाल नागर को जीत पर बधार्ई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आज सुबह से ही उनके आवास पर समर्थकों की भारी भीड़ उन्हें बधाई देने पहुंची। इस जीत पर विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि ये जीत जनता की जीत है और पार्टी के हाईकमान की जीत है। मैं उन लोगों से कहा देना चाहता हूं की जो लोग अंग्रेजों की तरह 'फूट डालो राज करोÓ वाली राजनीति करना बंद करो। मुझे मेरी क्षेत्र की जनता ने इनता प्यार दिया है मैं हमेशा आभारी रहूंगा।