UP Election 2022:भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने डोर-टू-डोर किया जनसंपर्क
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:10 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:10 PM
Noida : नोएडा । भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) नोएडा विधानसभा(Noida Constituency) के प्रत्याशी पंकज सिंह ने कोरोना से ठीक होने के बाद अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की। विधायक पंकज सिंह ने सेक्टर-62, सरस्वती शिशु मंडल के शताब्दी रेल विहार,भारत पेट्रोलियम, नीलकंठ अपार्टमेंट, आदि जगहों पर डोर-टू-डोर जाकर चुनाव प्रचार किया और लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट डालने का आह्वान किया। इसी क्रम में शताब्दी रेल विहार में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक और नोएडा भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने कहा की 2014 से लेकर अब तक केंद्र और प्रदेश में जो मोदी जी या योगी जी की सरकार बनी है जबसे विकास का कार्य किया गया ।
इस मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर मंडल के मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम निवास यादव, अनुज शर्मा, अर्पित मिश्रा, प्रवीण चौहान, नीता बाजपाई, प्रवीण कुमार झा, राहुल शर्मा, विपुल शर्मा सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुषमा सिंह ने किया महिलाओं से जन-सम्पर्क
अर्धांगिनी होने का फर्ज निभाते हुए पंकज सिंह की धर्मपत्नी सुषमा सिंह ने नोएडा के सेक्टर-44,35 और 61 में घर- घर जाकर जन सम्पर्क किया।श्रीमती सिंह ने छोटी छोटी बेठक कर महिलाओं से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और कई विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि आज महिलाएं प्रदेश में बहुत सुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि 10 फरवरी को वोट देने जरूर निकले और एक बार फिर से पंकज सिंह को विजयी बनाए। इस अवसर पर भाजपा की जिला महामंत्री डिम्पल आनंद, दिल्ली की पूर्व डिप्टी मेयर आशा सिंह, मनोज चौहान, नीति, मंजू शर्मा, गीता चौपड़ा, अंजना सबलोक, सोनिया चौहान तथा दुर्गा शर्मा समेत कई महिलाएं मौजूद थीं।