UP Election 2022: कच्ची कॉलोनी में रहने वालों के साथ भाजपा ने किया भेदभाव: सुनील
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:02 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:02 AM
Noida : नोएडा। सपा नोएडा से विधानसभा प्रत्याशी सुनील चौधरी(Sunil Chaudhary) ने नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विग(Deepak Wig) और ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव की टीम के साथ डूब क्षेत्र की कच्ची कॉलोनी में जनसंपर्क किया।
चोटपुर, पर्थला, छिजारसी के लोगों से समर्थन की अपील की। सुनील चौधरी ने कहा कि सपा सरकार बनने पर कच्ची कॉलोनी का विकास किया जाएगा।इस अवसर पर सुनील चौधरी ने कहा कि भाजपा ने कच्ची कॉलोनी में रहने वालों के साथ भेदभाव किया है। मूलभूत सुविधाओं की मांग के लिए लोगों को प्रदर्शन करना पड़ता है। बिजली, सड़क, पानी, सीवर लाइन आदि की मांग लंबे समय से अधूरी है। नोएडा में लंबे समय से डूब क्षेत्र के कच्ची कॉलोनियों के निवासी बिजली कनेक्शन की मांग कर रहे हैं।
विधायक पंकज सिंह, सांसद डॉ महेश शर्मा व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के आश्वासन के बाद भी उन्हें बिजली कनेक्शन उपलब्ध नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में प्लॉट और भवनों की रजिस्ट्री पर लगाई गई रोक को वापस लिया जाएगा। समाजवादी कैंटीन के जरिए लोगों को सस्ती दर पर भोजन की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। सपा में महिलाओं का विकास व उत्थान किया गया है। महिलाओं के प्रति सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी सजग व संवेदनशील हैं और यही वजह है कि उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए 1090 हेल्पलाइन और डायल 100 जैसी त्वरित राहत देने वाली योजनाएं शुरू की। जबकि भाजपा सरकार ने डायल 100 का नाम बदलकर 112 कर दिया।उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेता और फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा के साथ सेक्टर 70, 71 का दौरा किया। सेक्टर के रुके हुए विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही। कहां कि सपा सरकार बनने पर जनता से किए सभी वादों को पूरा किया जाएगा। वहीं सपा प्र्रत्याशी सुनील चौधरी की पत्नी श्रीमती प्रीति चौधरी ने सदरपुर कॉलोनी एवं कांशीराम राम कालोनी में प्रचार किया। प्रचार का मुख्य नेतृत्व शम्भू प्रशाद पोखरियाल महासचिव नोएडा महानगर कर रहे थे। सदरपुर कालोनी सुरेंद्र प्रधान, विनोद प्रधान एवं हीरा प्रधान मुकेश प्रधान जगपाल चौहान विनोद प्रधान मुनेश प्रधान सभी ने अपना पूर्ण समर्थन सुनील चौधरी जी को दिया। लोगों को समझाया वर्तमान विधायक ना तो कभी आता है और ना ही समस्याओं की जानकारी लेता है सदरपुर में कुछ कालोनियों को अवैध घोषित कर दिया है वर्तमान विधायक यह नहीं जानता इस कोरोना काल में लोगों को अपने रोजगार की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ प्रशासन की तरफ से उन्हें घर से बाहर निकालने का भी नोटिस दिया जा रहा है।
इस दौरान चौधरी दल सिंह ,पवन चौधरी, वीर सिंह चौधरी, राज पांडे ,बबीता, उषा सुरेश त्यागी, जितेंद्र ,दिलीप सक्सेना, सुबोध दुबे ,गिरीश चंद यादव एव सहयोगी टीम दिलवर सिंह रावत उपाध्यक्ष नोएडा महानगर,कुलदीप शर्मा, हीरा सिंह नेगी, उर्मिला चौधरी विधानसभा अध्यक्ष, जगदंबा प्रसाद रतूड़ी (मंडल अध्यक्ष) , तरुण अवाना संतोष शर्मा रूबी यादव राम सहेली एव इस क्षेत्र के सभी पदाधिकारी एवं नेतागण साथ रहे।