UP Election 2022: अधिवक्ताओं से मिले बसपा प्रत्याशी
भारत
चेतना मंच
03 Feb 2022 04:15 PM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा। बसपा प्रत्याशी मनवीर भाटी ने जि़ला न्यायालय परिसर सुरजपुर में अधिवक्ताओं से उन्हें वोट देने की अपील की और बढ़पुरा, गढ़ी दादरी, शाहपुर, मिलक, नई बस्ती, खंदेड़ा गाँव में डोर टू डोर जनसम्पर्क कर वोट माँगे।
जनपद दीवानी एवं फ़ौजदारी बार एसोसिएशन के दफ़्तर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील भाटी और सचिव सुनील नागर के नेतृत्व में अधिवक्ता बंधुओं ने संघर्षशील किसान नेता बसपा प्रत्याशी मनवीर भाटी का भव्य स्वागत किया। वरिष्ठ अधिवक्ता,पूर्व जि़ला उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन बलबीर सुमन जी व पूर्व जि़लाध्यक्ष बीएसपी,अधिवक्ता प्रदीप भारती ने अधिवक्ता साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बहन कुमारी मायावती ने हमारे क्षेत्र का चंहमुखी विकास कर और जिला बनाकर क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया और विशिष्ट पहचान दी। आज जिस जिला न्यायालय बार एसोसिएशन के दफ़्तर में बैठकर हम सब सभा कर रहे हैं यह भी बहन कुमारी मायावती जी और बीएसपी की देन है अगर बहन जी ने गौतमबुद्ध नगर जिला नहीं बनाया होता तो हम लोग आज यहाँ बैठकर सभा नहीं कर रहे होते।